मुख्यमंत्री धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति, कई विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

देहरादून। विधान सभा क्षेत्र धारचूला के भैंसकोट कालासैम मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष ₹ 74.99 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र धारचूला के बर्नियागांव से जैती/जी० जी० आई० सी० नमजला पहुंच मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु ₹ 42.50 लाख, विधान सभा पिथौरागढ़ के अंतर्गत मड से असूरचूला मंदिर तक ट्रैकिंग रूट निर्माण कार्य हेतु ₹ 95.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट के सांवलीसेरा से हंशेश्वर शमशान घाट तक शवयात्रा मार्ग निर्माण हेतु 74.97 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम बारमों से खंडेनाथ मंदिर तक सी०सी० रास्ता निर्माण कार्य 88.46 लाख, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें:   जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट ग्राम हड़खोला के धारमा तोक में अतिथि गृह से हरिचन्द देवता मंदिर तक 400 मीटर पैदल मार्ग पर इण्टर लॉकिंग टाईल्स से निर्माण हेतु ₹ 15.05 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम सभा रूद्रपुर में निर्मित माँ वसन्ती देवी दुर्गा मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *