एसजीआरआरयू ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025″ में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

  • दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘ का समापन
  • देश के 8 राज्यों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

देहरादून। एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। शनिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन शोधार्थियों द्वारा शोध कार्य प्रस्तुति किए गए। इस सम्मेलन का मुख्य विषय इमर्जिंग ट्रेंड्स इन बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोम रिसर्च पर विशेषज्ञों ने दो दिनों तक विस्तारपूर्वक चर्चा की।

डाॅ कुमार सिद्धार्थ सिंह, आईआईटी पटना, प्रो. डाॅ सुदर्शन सिंह, चियंगमिआई विश्वविद्यालय, थाईलैंण्ड, प्रो. वेरेनियम ओहाल, प्रो अनासेचेज सिल्वा, काइंब्रा विश्वविद्यालय, पुर्तगाल सहित 100 से अधिक शोधार्थियों ने अपने अपने शोध पत्रों के माध्यम से बायोटेक से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्णं विषयों पर जानकारी सांझा की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की निहारिका आर्या को बैस्ट पोस्टर का अवार्ड मिला। दिशांनी मलिक, आईआईटी रुड़की को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:   जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ प्रो. कुमुद सकलानी, प्रो. जे.पी. पचैरी, सलाहकार, प्रेसीडेंट, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव, एसजीआरआरयू एवम् डाॅ गिरीश चन्द्रा द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। डाॅ रश्मि वर्मा जुयाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *