त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी ने पल्टन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा, मुख्य बाजार व फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश

देहरादून: पुलिस द्वारा पलटन बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में पूर्व में अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजारों और फुटपाथों में लगी रेहड़ी/ठेली/रिंग आदि को हटवाया गया था, परंतु वर्तमान में त्यौहारी सीजन के दौरान मुख्य बाज़ारो में कुछ दुकानदारों द्वारा पुनः फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर रेहड़ी, ठेली, रिंग आदि लगवाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर आज दिनांक 14/10/2024 को एसएसपी देहरादून द्वारा घंटा घर, पलटन बाजार व आसपास का क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें:   31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मुख्य बाजार व फुटपाथों पर किसी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न होने देने तथा अस्थाई अतिक्रमण करने का प्रयास करने वालों का विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, इस दौरान मुख्य बाजारों व फुटपाथों पर अवैध रूप से रेहड़ी/ ठेली लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उन्हें थाने लाया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक आदि क्षेत्रों पर किये गए अस्थाई अतिक्रमण को खाली कराया गया। पुलिस द्वारा ऐसे सभी दुकानदारों को, जिनके द्वारा अपनी दुकानों के बाहर अथवा फुटपाथों में रेहड़ी, ठेली आदि लगवाई जा रही है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही बाज़ारो व मुख्य मार्गो पर बेतरतीब रूप से वाहनों को खड़ा कर लोगों का आवागमन बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

पैदल भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु पलटन बाजार में स्थापित किए गए पिंक पुलिस बूथ का निरीक्षण किया गया तथा पिंक पुलिस बूथ में नियुक्त पुलिस कर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *