स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने सपत्नीक श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को बताया राज्य सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी

देहरादून। उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने शनिवार को सपत्नीक श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार दोनों का स्वागत किया गया। श्री महाराज जी ने स्वास्थ्य मंत्री को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान को भी सराहा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म

श्री महाराज जी ने डाॅ धन सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों के द्वारा स्कूली शिक्षा एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। काबिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को लिया हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *