चमोली रेडक्रॉस सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए फरवरी में होंगे चुनाव

चमोली : मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति की आम बैठक हुई। जिसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श के साथ ही नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सदस्य सचिव द्वारा आम बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के आय व्यय सहित पिछले कार्याे की सटीक जानकारी और सोसाइटी के सदस्यों की सूची उपलब्ध न कराए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सोसाइटी के रिकार्ड का सही से लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए। साथ ही सोसाइटी के सभी सदस्यों की सूची तैयार करने के बाद आगामी फरवरी में नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि फरवरी तक सभी सदस्यों की सूची तैयार करें। चुनाव के लिए सभी आजीवन सदस्यों को जानकारी दी जाए। ताकि पारदर्शिता के साथ नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव संपन्न कराए जा सके। सदस्य सचिव ने रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय हेतु कम्प्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर और क्लर्क न होने की समस्या पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सामग्री क्रय के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस कार्यालय के लिए सीएमओ को एनएचएम से कार्मिक की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

बैठक में फर्स्ट एड रिश्पोन्स एवं स्वयं सेवकों हेतु प्रशिक्षण पर चर्चा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों की संख्या बढ़ाते हुए अधिक से अधिक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। रेडक्रॉस सोसाइटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाए।

सदस्य सचिव ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी में करीब 14 लाख की धनराशि जमा है। सोसाइटी में पिछले वर्ष 62 नए सदस्य जुड़े है। वर्तमान में सोसाइटी में 1082 आजीवन सदस्य है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, चेयरमैन भगत सिंह बिष्ट, सदस्य सचिव दलवीर सिंह बिष्ट, रेडक्रॉस के राज्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश भट्ट, रेडक्रॉस के प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह कण्डारी आदि सहित रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:   राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *