कांग्रेस ने तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

पोखडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीरत सिंह रावत की ओर से पार्टी समर्थित उम्मीदवार होने के बावजूद विपक्षी उम्मीदवार के के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेकर न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि स्थानीय जनता और कांग्रेसजनों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड कर धोखा दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह रावत की ओर से पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड औषधि व्यवसायी महासंघ का ऐलान: मरीजों की सुरक्षा को लेकर 20 मई को बंद; खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड सख्त: दवा दुकानों का बंद आवश्यक सेवाओं पर असर

एक अन्य प्रकरण में पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली की ओर से लम्बे समय से पार्टी अनुशासन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को भी प्रदेश नेतृत्व ने गम्भीरता से लेते हुए देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं द्वारा किये जा रहे कृत्य को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए कीरत सिंह रावत, चतर सिंह रावत और सुलेमान अली को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है और इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *