मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹ 63.62 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गाे के निर्माण हेतु ₹ 21.64 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत बाह्रय न्यायालय नरेन्द्रनगर में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए टाईप-2 के 09 आवासों एवं टाईप-3 के 02 आवासो के प्रथम चरण के कार्यों हेतु लागत ₹5.42 लाख, राजकीय विशेष गृह, हरिद्वार परिसर में राजकीय सुरक्षा का स्थान भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.55 करोड़, पर्यटन विभाग के अन्तर्गत, जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण हेतु ₹9.89 करोड़, कारागार विभाग के अर्न्तगत, सम्पूर्णानन्द शिविर, सितारगंज को पुरानी गौशाला के टिन शैड के निर्माण हेतु धनराशि ₹32.74 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अन्तर्गत निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु ₹ 80 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद बागेश्वर में काण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 5.41 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन को आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों हेतु ₹ 70 करोड़ अवमुक्त किये जाने के साथ ही आस्था पथ परियोजना, ऋषिकेश के सौन्दर्याकरण हेतु ₹ 35.78 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं हेतु चालू वित्तीय वर्ष में अंशपूजी के रूप में कुल धनराशि ₹25 करोड एवं भवनों के ऊपर से गुजरने वाली विभिन्न, विभव (वोल्टेज) की विद्युत लाईनों को शिफ्ट किए जाने हेतु ₹5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹1.50 करोड़ तथा वीरभद्र बैराज ऋषिकेश से चंडी घाट हरिद्वार तक सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 4.68 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मन्दिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु ₹27 लाख तथा विकासखण्ड जौनपुर के तहसील नैनबाग के अन्तर्गत ग्राम विरोड़ में स्थित नाग देवता के प्राचीन मन्दिर के नवनिर्माण एवं सौन्दयींकरण हेतु ₹ 49.86 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *