नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार; माता-पिता, बेटा-बेटी और ड्राइवर समेत 5 की मौत

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल (भवालीगांव बाईपास) में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब लखनऊ से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार कैंची धाम क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग (माता-पिता, बेटा और बेटी) और उनका ड्राइवर शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से उधम सिंह नगर (खटीमा) का रहने वाला था, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था। मृतकों में दो बच्चे (12 और 19 वर्ष) भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:   अब एयरबीएनबी पर और भी सुविधाएं: किराये की कार, ग्रॉसरी डिलीवरी, हवाईअड्डा पिकअप, फीफा विश्व कप 2026 के खास अनुभव, बुटिक होटल और कई नई सुविधाएं आपकी यात्रा को बनाएंगी बेहतर

मृतकों के नाम:

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम, आलम नगर लखनऊ उम्र 34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *