मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वार्ड नं0 60 के मधुवन एन्क्लेव में एक नलकूप एवं उर्ध्व जलाशय के निर्माण हेतु ₹ 4.98 करोड़, जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अन्तर्गत हल्द्वानी में कुमायूं परिक्षेत्र के लिए राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण हेतु ₹ 2.21 करोड़, जनपद देहरादून में 26 एमएलडी एसटीपी लक्कडघाट ऋषिकेश जगजीतपुर एवं 0.0500 एमएलडी को-ट्रीटमेंट लक्कडघाट ऋषिकेश पर ग्रिड सोलर अधिष्ठापन का प्राक्कलन हेतु ₹ 4.30 करोड तथा जनपद टिहरी में 5.00 एमएलडी एसटीपी चोरपानी ऋषिकेश पर ग्रिड सोलर का अधिष्ठापन हेतु ₹ 2.15 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के विकासखण्ड देवाल के वाण में हैलीपैड निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹ 1.88 करोड तथा जनपद पौडी में विधानसभा क्षेत्र पौडी के अन्तर्गत निर्माण कार्यों (निसनी लिंक मोटर रोड के सुधार कार्य) हेतु ₹ 3.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूढ़ाखेत-अमकडिया मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड थौलधार के अन्तर्गत उप्पू से औलणी मोटर मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.25 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में नन्दा राजजात के अन्तर्गत विकासखण्ड देवाल के वाण पडाव हैलीपैड के समीप सरफेस पार्किंग एवं शौचालय के निर्माण हेतु ₹ 1.36 करोड, मुन्दोली के डनाला तोक में अस्थाई पार्किंग के निर्माण हेतु ₹ 40.22 लाख तथा मुन्दोली के सुराई तोक में अस्थाई पार्किंग के निर्माण हेतु ₹ 30.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 97.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही मानसून अवधि में सडकों के निर्माण हेतु राज्य आपदा मोचन निधि मद के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग को ₹ 1.00 करोड, ग्राम्य विकास विभाग को ₹ 50.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सी०सी० मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.44 लाख,  जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र बी०एच०ई०एल० रानीपुर में सडकों के डामरीकरण एवं चौडीकरण के 04 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 3.41 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत वि०ख० कनालीछीना के ग्राम पंचायत भौतली में आंतरिक सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 80.00 लाख, पर्यटन विभाग के अन्तर्गत विभागीय परियोजना खण्ड सिंचाई विभाग, द्वारा धारचूला, पिथौरागढ़ में काली नदी के किनारे पैदल चलने वालों के लिए रिवरफ्रंट डेवलेप किये जाने हेतु ₹ 6.00 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही मा० उच्च न्यायालय नैनीताल, में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने हेतु ₹ 77.29 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *