उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव, आरक्षण को लेकर आयोग ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, इस आरक्षण के अनुसार होगा आगामी निकाय चुनाव

देहरादून: एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।

प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

प्रदेश में इस समय कुल 41 नगर पालिका परिषद हैं, जिसमे से इस बार चैयरमेन पद हेतु कोई 1 सीट ST, कोई 6 सीट SC व कोई 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 41 सीटों में से कोई 14 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *