कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को CM धामी ने दिया कंधा, कहा – जमीन से जुड़े नेता को खोया, स्मृतियों में जीवंत रहेंगे गहतोड़ी

देहरादून। काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गहतोड़ी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली, उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद चम्पावत के विकास के साथ ही प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की उनकी चाहत उन्हें विशेष व्यक्ति बनाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश दा का सहज और सरल व्यवहार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

ये भी पढ़ें:   अनुपूरक बजट से सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह होगी मजबूत : धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *