मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कृषि महानिदेशक को कार्रवाई हेतु किया निर्देशित

देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मंगलवार को कैंप कार्यालय में धाद संस्था के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में माल्टा उत्पादन को प्रोत्साहन देने, विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा माल्टा आधारित प्रसंस्करण को बढ़ावा देने संबंधी विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने माल्टा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निंबू-वर्गीय फलों की प्रदर्शनी आयोजित करने और किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भरसार विश्वविद्यालय एवं गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, रानीचौरी में निंबू-वर्गीय फल मेला आयोजित करने का भी अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर कृषि महानिदेशक को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माल्टा उत्पादन व उसके विपणन के लिए शीघ्र ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए माल्टा के बेहतर प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

इस दौरान हर्षमणि ब्यास, विनय आनंद बौड़ाई, गणेश चंद्र उनियाल, हरि शंकर और तन्मय ममगाई उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *