उत्तराखंड में यहाँ खड्डे में गिरा पर्यटकों का वाहन, एक बच्ची की मौत

पौड़ी: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते रोज भी देर रात लैंसडौन में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां धूरा मार्ग पर एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की पर्यटक हरियाणा के रोहतक से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी  कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खड्डे से बाहर निकाल कर छावनी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन उपचार दौरान तीन वर्षीय बालिका शानू चली गई।

ये भी पढ़ें:   अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *