मंत्री गणेश जोशी ने आर्मी मैस का किया निरीक्षण, जवानों संग चाय पर चर्चा कर अपने सैन्य जीवन के अनुभव किए साझा

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *