नकल विरोधी कानून के तहत पंजीकृत अभियोग की विवेचना कर रही एसआईटी पहुंची हरिद्वार, मुख्य अभियुक्त के घर की तलाशी लेते हुए घटना से जुडे साक्ष्य किये एकत्रित

देहरादून: UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत पंजीकृत अभियोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना हेतु गठित एसआईटी टीम आज दिनांक: 27-09-25 को जाँच हेतु हरिद्वार पहुँची, जहाँ टीम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर हरिद्वार में अभ्यर्थियों एवं अन्य लोगों से परीक्षा से जुडी जानकारी हेतु जनसंवाद किया गया। इस दौरान एसआईटी द्वारा अब तक की घटनाक्रम से अवगत कराते हुए अभ्यार्थियों व अन्य लोगो की शंकाओं एवं प्रश्नों के भी उत्तर दिए गए।
अभ्यर्थियों द्वारा कुछ सुझाव भी दिए गए हैं जिनका विश्लेषण कर जांच रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

एसआईटी द्वारा आज  न्यायालय से प्रकरण में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त खालिद के घर का सर्च वांरट प्राप्त कर अभियुक्त के घर की तलाशी ली गई, तलाशी ली दौरन टीम द्वारा अभियुक्त के घर से परीक्षा से जुडे साक्ष्य संकलित किये गये, जिसके उपरांत एसआईटी टीम द्वारा बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *