उत्तराखंड में 6 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये गये हैं।

उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, अल्मोड़ा और चंपावत में जिलाधिकारियों ने इसके आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 अगस्त 2025 को अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *