दून पुलिस पहुँची बुजुर्गो के द्वार, कुशलक्षेम पूछकर जाना उनका हाल, सभी बुजुर्गों को किये फल वितरित, उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवास कर रहे एकल सीनियर सिटीजन , बुजुर्ग, जिनके परिवार जन व बच्चे उनके साथ नहीं रहते है, को चिन्हित कर उनकी सहायता करने, उनकी कुशल क्षेम पूछ कर उनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गये है।

उक्त आदेश के क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजन, बुजुर्गों की सहायता हेतु 04 टीम प्रेमनगर, झाझरा व विधोली क्षेत्र में गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा कुल 32 ऐसे सीनियर सिटीजन, बुजुर्गों को चिन्हित किया गया, जिनके बच्चे व परिवार जन उनसे साथ नहीं रहते हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

पुलिस टीम द्वारा उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल, कुशल क्षेम की जानकारी ली गई। साथ ही सभी सीनियर सिटीजन को फल वितरित करते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो एक सीनियर सिटीजन द्वारा दवाइयां खत्म होना बताया, जिस पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई व 03 सीनियर सिटीजन को उनके अन्य सामान उपलब्ध कराए गए।

पुलिस से मिले अपनत्व व स्नेह पर बोले बुजुर्ग व्यक्ति पुलिस ने परिजनों के पास होने का एहसास कराया, तथा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें जुग जुग जीने का आशीर्वाद दिया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

इस दौरान सभी बुजुर्ग व्यक्तियों को पुलिस सहायता नंबर 112, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गये। दून पुलिस के इस कार्य की सभी सीनियर सिटीजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *