शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वर्चुअल स्टूडियो का किया निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

देहरादून : राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में संचालित वर्चुअल स्टूडियो का निरीक्षण किया। यह स्टूडियो प्रदेश में संचालित 1340 वर्चुअल स्टूडियोज में से एक है, जो विद्यार्थियों को तकनीकी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु कार्यरत हैं।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विषयों को सरल, रुचिकर और तकनीकी रूप से प्रभावशाली बनाने पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि छात्रों को डिजिटल शिक्षा से अधिकतम लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने “शिक्षा की बात” कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों — जैसे शिक्षा, पर्यावरण, नागरिक सेवा, साहित्य व लोक संस्कृति — में कार्यरत विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव विद्यार्थियों से साझा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नैतिक, सामाजिक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस वर्ष के अंत तक सभी वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु व्यापक योजनाएँ तैयार की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:   त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने “समग्र शिक्षा” के अंतर्गत पुस्तकालय अनुदान निधि से पुस्तकें क्रय किए जाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। उन्होंने छात्रों को मानसिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक रूप से सशक्त बनाने हेतु पुस्तकालयों की भूमिका को अहम बताया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 07 जुलाई को एससीईआरटी परिसर में निर्माणाधीन आवासीय परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। संबंधित अधिकारियों को इस आयोजन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में तकनीक के उपयोग से एक नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *