नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार किये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो से चैकिंग के दौरान लगभग 08 लाख रू0 मूल्य की 26.10 ग्राम अवैध स्मैक तथा 350 ग्राम अवैध चरस के साथ कुल 04 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त एक अभियुक्त की मोटर साइकिल को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: उमेश पुत्र स्व0 नाथीराम निवासी ब्राह्मणवाला, निकट रिलायंस टावर, पटेलनगर, देहरादून

02: मौहम्मद साजिद पुत्र शेरा निवासी टावर वाली गली, ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, देहरादून

03: अजय कुमार पुत्र पप्पू राम निवासी खेडी सीखोपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार, हाल दीप काँलोनी, बडोवाला, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

04- विकास पुत्र धर्म सिंह निवासी खेडी शिखोपुर भगवानपुर, हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी –

1- 21.05 ग्राम0 अवैध स्मैक
2- तस्करी में प्रयुक्त डिस्कवर मोटर साईकिल: यू0के0-07-यू0-864 (अभियुक्त उमेश से)
3- 5.37 ग्राम अवैध स्मैक ( अभियुक्त मो० साजिद से)
4- 190 ग्राम अवैध चरस ( अभियुक्त अजय कुमार से)
5- 160 ग्राम अवैध चरस ( अभियुक्त विकास से)

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

( बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 08 लाख रुपये)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *