केदारनाथ पैदल यात्रा फिर शुरू, कल मार्ग बंद होने से रोकी गई थी यात्रा

रुद्रप्रयाग : मौसम अनुकूल रहने के चलते श्री केदारनाथ धाम यात्रा पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गई है। बीती शाम प्रशासन और विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पैदल मार्ग पर आए मलबे और पत्थरों को हटाकर यात्रा मार्ग को चालू कर दिया गया था। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से यात्री वाहनों के माध्यम से सीतापुर एवं सोनप्रयाग पार्किंग तक पहुंच रहे हैं। सुव्यवस्थित पार्किंग के पश्चात श्रद्धालु शटल सेवा द्वारा गौरीकुंड पहुंच रहे हैं और वहां से पैदल, घोड़े-खच्चर या डंडी-कंडी के माध्यम से आगे की यात्रा कर रहे हैं।

हालांकि, उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज और आगामी दिनों के लिए वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अचानक होने वाली तेज बारिश से यात्रा मार्ग में भूस्खलन या पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर निकलें और यात्रा के दौरान पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *