सिटी पार्क में साइकिल ट्रैक बनकर तैयार, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति का लिया जायजा

देहरादून: सहस्त्रधारा( नागल) हेलीपैड के ठीक सामने बनकर तैयार हुए सिटी पार्क में अब लोग साइक्लिंग का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। दरअसल, सिटी पार्क में साईकल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जल्द से जल्द इसे आमजन के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न गतिमान परियोजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सिटी पार्क में निरीक्षण के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि पार्क में साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण पूरा कर लिया गया है और इसे बहुत जल्द इस्तेमाल हेतु खोला जाएगा। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सिटी पार्क प्राधिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। यहां पर तमाम सुविधाएं जनहित के मद्देनजर विकसित की गई हैं। सैर सपाटे के साथ ही लोग यहां पर जिम, बच्चों के खेलकूद, पार्क के साथ ही कैंटीन व अब साइकिलिंग का भी आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें:   दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

इसके बाद उपाध्यक्ष द्वारा मियांवाला में चल रहे पार्क निर्माण कार्य की भी जानकारी ली गई। यहां गन्ना सेन्टर की जमीन पर बनाये जा रहे एक अन्य पार्क का कार्य भी उन्होंने तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। डिफेंस कॉलोनी में निर्माणाधीन गौरा देवी वॉटर पार्क के निर्माण कार्यों पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा संतोष प्रकट किया गया।
उपाध्यक्ष द्वारा इस दौरान, सहस्त्रधारा रोड पर निर्माणाधीन आलयम आवासीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यहां चल रहे सीवर इत्यादि कार्यों को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने यहां बन रहे स्टूडियो अपार्टमेंट के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

इस अवसर पर सचिव मोहन सिंह बर्निया, चीफ इंजीनियर एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *