डॉ. अम्बेडकर ने दिया देश की एकता अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने वाला संविधान – मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ‘डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की है।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *