उत्तराखंड का होगा आगामी दशक, कांग्रेस के आरोप हार का डर: चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राज्य मे हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से जनता मे उत्साह है और पीएम रैली को लेकर विपक्ष के आरोपों को संभावित चुनावी हार की हताशा और खीज बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के काम और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के दम पर जनता के बीच हैं वहीं विपक्ष नकारात्मक मुद्दों के साथ जनता से कोसो दूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन मुद्दों के जरिए दुष्प्रचार करने मे लगी है जिन पर जनता ने उन्हे नकार दिया है।

ये भी पढ़ें:   एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

कांग्रेस के आरोपों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि विगत एक दशक में मोदी सरकार के ऐतिहासिक विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों को जनता ने प्रत्यक्ष अनुभव किया है । लेकिन मोदी विरोध की पट्टी आंख पर बांधने वाली कांग्रेस को यह सब नजर नहीं आ रहा है । इतना ही नहीं वह विपक्ष की भूमिका का निर्वहन भी इस दौरान कभी नहीं कर पाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके बड़े नेता हार के डर से उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

चौहान ने कहा कि गंगा की शुद्धता को लेकर सवाल करने वाली कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए कि उसने गंगा को नहर क्यों घोषित किया ।कांग्रेस ने तो राज्य की अध्यात्मिक भावना को भी आहत किया है। राज्य मे कानून का राज है और माफिया परेशान हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से भी कांग्रेस को शिकायत है और इसी के चलते वह सरकार को निशाने पर लेती रही है, लेकिन जनता सब जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *