कैबिनट मंत्री सतपाल महाराज रहे “लम्हे-2025” समापन समारोह के मुख्य अतिथि

देहरादून: आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय के वार्षिक टेक्नो-प्रबंधन एवं सांस्कृतिक महोत्सव “लम्हे-2025” समापन समारोह के दौरान सतपाल महाराज मंत्री – पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड सरकार ने कहा “सबसे पहले, मैं आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय को इस भव्य और उत्साही वार्षिक टेक्नो-प्रबंधन एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘‘लम्हे-2025‘‘ के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। इस मंच पर खड़े होकर आप सभी ऊर्जावान और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच होना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर पर आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, अमित अग्रवाल, यूनिसन एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, अनुज अग्रवाल, और कुलपति, डॉ. अनिल सुब्बाराव पईला, कर्नल प्रणव कुमार, कुलसचिव को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूँ, जिनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप यह विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार और समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।”

ये भी पढ़ें:   त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

उन्होंने आगे कहा “ साथ ही, मुझे इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए मैं विश्वविद्यालय प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है और मैं आप सभी के बीच आकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ ।उत्तराखंड, जिसे ‘‘देवभूमि‘‘ कहा जाता है, केवल आध्यात्मिकता का केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमशीलता के लिए भी अपार संभावनाओं की भूमि है। राज्य सरकार पर्यटन, शिक्षा, स्टार्टअप्स और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ लागू कर रही है। मैं आप सभी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि आप अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग कर उत्तराखंड और देश के विकास में योगदान दें।”

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मैं पुनः आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, अमित अग्रवाल, यूनिसन एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, अनुज अग्रवाल, और कुलपति, डॉ. अनिल सुब्बाराव पैला को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। ‘‘लम्हे-2025‘‘ जैसे कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को दिशा देने के महत्वपूर्ण अवसर होते हैं। मैं आशा करता हूँ कि यह विश्वविद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहेगा और यहाँ के विद्यार्थी ज्ञान और कौशल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

ये भी पढ़ें:   अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *