उत्तराखंड की डॉ नेहा शर्मा को फिक्की फ्लो के नेशनल गवर्निंग बॉडी की मिली सदस्यता

देहरादून/नई दिल्ली: फिक्की फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित 41वें फ्लो एनुअल सेशन में 2025-26 नेशनल नेशनल गवर्निंग बॉडी की घोषणा हुई। जिसमे उत्तराखंड की डॉ नेहा शर्मा को फिक्की फ्लो के नेशनल गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित किया गया। डॉ नेहा शर्मा जो कि फिक्की फ्लो, उत्तराखण्ड चैप्टर 2022-23 की पास्ट चेयरपर्सन भी रही हैं और प्रदेश की भाजपा , महिला मोर्चा की मीडिया इंचार्ज भी है। चम्पावत निवासी डॉ नेहा शर्मा त्रिकोण सोसाइटी, एनज़ीओ की डायरेक्टर, काफल रिसोर्ट एंड रिट्रीट की डायरेक्टर तथा हिमालयन काफल की फाउंडर भी है जिनका कर्यालय देहरादून में स्थित है।

ये भी पढ़ें:   त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

फिक्की फ्लो के नेशनल गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित होने के अवसर पर डॉ नेहा शर्मा ने कहा ” मुझे बहुत बड़ी ख़ुशी है कि फिक्की द्वारा मुझ राष्ट्रीय स्तर पर गवर्निंग बॉडी का सदस्य चुना गया है। मैं उत्तराखंड फिक्की फ्लो चैप्टर की चेयरपर्सन भी रही हूँ और मैंने फ्लो के लिया पूरी जिम्मेदारी से काम किया और आगे भी जो राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मुझे मिलेंगी मै उनको पूर्ण करूंगी। मैं फिक्की फ्लो परिवार को ह्रदय से धन्यवाद देती है जिन्होंने मेरी समय समय सहायता और मार्गदर्शन दिया। इस नै जिम्मेदारी के लिए मैं आप सभी की आभारी रहूंगी।

ये भी पढ़ें:   जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

यह कार्यक्रम फिक्की फेडरेशन हाउस, तानसेन मार्ग नई दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमे मुख्य: अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे।

इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशो के फिक्की फ्लो, चैप्टर 2025-26 के चेयरपर्सनो के नमो की भी घोषणा हुई जिसमे फिक्की फ्लो, उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ गीता खन्ना को बनाया गया। डॉ. गीता खन्ना जो की उत्तराखंड बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की चेयरपर्सन तथा देहरादून स्थित कृष्णा हॉस्पिटल की फाउंडर है।

इस कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की प्रेजिडेंट , पूनम शर्मा, डायरेक्टर, आयुर्वेदान्त प्राइवेट लिमटेड, फाउंडर वीरांगना फाउंडेशन तथा फिक्की फ्लो, पास्ट प्रेजिडेंट हरजिंदर कौर भी उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:   दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *