मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर गोविंद घाट में पुलना गांव और हेमकुंड साहिब मार्ग के लिए तत्परता से बना अस्थायी पुल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गोविंद घाट में अलकनंदा नदी पर पुलना गांव और हेमकुंड साहिब जाने वाले मार्ग के लिए अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

हाल ही में भूस्खलन के कारण अलकनंदा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पुलना गांव और हेमकुंड साहिब जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्परता से कार्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अस्थायी पुल का निर्माण शीघ्रता से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:   त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *