केंद्रीय वन मंत्री से विधायक कंडारी ने की मुलाकात,वन अधिनियम में संशोधन के साथ कई सड़कों को मंजूरी देने की मांग

देहरादून। देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मुलाकात कर कई मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा है। केंद्रीय वन मंत्री से विधायक कंडारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में वन अधिनियम के चलते जिन सड़क मार्गों को बनने में दिक्कत आ रही है, उनको मंजूरी प्रदान करने के लिए आग्रह किया है। ताकि उनकी विधानसभा की कई सड़के बन पाई।

जिन सड़क मार्गों को मंजूरी प्रदान करने के लिए विधायक विनोद कंडारी ने मांग की है उनमें चुन्नीखाल – नौड़ा – तेगड मोटर मार्ग,चौरिखाल – सिरवाड़ी- कांडा मोटर मार्ग तो है ही, साथ ही चन्द्रबदनी – कांडीखाल मोटर मार्ग भी है। वहीं भाजपा विधायक ने 1880 में बने वन अधिनियम में संशोधन या शिथलिता प्रदान करने की मांग की है, ताकि उत्तराखंड में विकास को लेकर जिन कामों में अर्चन आती है वह विकास के काम हो सके।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *