उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र हुआ शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज मंगलवार, 18 फरवरी से हो गया है, राज्य विधानसभा में बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण से हुई। 19 फरवरी को अध्यादेशों पर पटल पर रखा जायेगा। 20 फरवरी को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे।

अभिभाषण शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने सत्र अवधि बढ़ाने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी और वेल में आ गए। इस बीच राज्यपाल का अभिभाषण जारी रहा और मध्याह्न तीन बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदन में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यपाल के अभिभाषण का वाचन किया। इसी के साथ सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *