मुख्य सचिव ने छुट्टी पर जाने को लेकर निर्देश किए जारी, अनुमति लेकर ही मिलेगी छुट्टी

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशों पर सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश के संबध में आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारीगण विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्द्ध वेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने / मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे एवं अवकाश हेतु अनुमति प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *