38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला जूडो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसएसपी दून ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर की शिरकत, विजेता खिलाडियो को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

देहरादून: वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में चल रहे 38 वे राष्ट्रीय खेलो में विभिन्न राज्यों से आये खिलाडियो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलो के दौरान आयोजित की जा रही जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग (63 किग्रा) का फाइनल मुकाबला आज उत्तराखण्ड तथा मध्यप्रदेश के खिलाडियों के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य की महिला जूडो खिलाडी उन्नति शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 63 किग्रा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया गया, उन्नति शर्मा वन विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त है ,उक्त वर्ग में मध्यप्रदेश की हिमांशी टोकस को रजत पदक तथा मणीपुर की ईरेंगबम कल्पना देवी तथा जम्मू कश्मीर की तलहा फययाज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

उक्त प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वरिष्ठ पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनके द्वारा खिलाडियों का मनोबल बढाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया, साथ ही उनकी खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश तथा राज्य का नाम रोशन करने की अपेक्षा की गई।

38 वे राष्ट्रीय खेलो में महिला जूडो प्रतियोगिता (63 किग्रा) की मेडल सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिये सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं दी गई।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *