खेलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा: 38वें राष्ट्रीय खेल में नई दिशा

देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, और उनके स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता दी गई है।

उत्तराखंड सरकार ने इस आयोजन के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा टीम का गठन किया, जिसमें सिर्फ देहरादून में 32 अनुभवी डॉक्टरों सहित नर्सें और अन्य चिकित्सा कर्मी शामिल हैं। किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की चोट या बीमारी की स्थिति में तत्परता से चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

खेलों के दौरान खिलाड़ियों की नियमित जांच की जा रही है, जिससे उनकी फिटनेस सुनिश्चित की जा सके।

इस आयोजन में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक मोबाइल हेल्थ यूनिट की भी व्यवस्था की है। यह यूनिट पूरे आयोजन के दौरान सक्रिय रहती है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में खिलाड़ियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा सके।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की इस पहल ने खिलाड़ियों को न केवल सुरक्षित माहौल प्रदान किया है, बल्कि उन्हें अपने खेल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने में भी मदद की है।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *