38वें राष्ट्रीय खेल में बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 27 जनवरी से शुरू

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बहुप्रतिष्ठित बीच हैंडबॉल कल से टीहरी के शिवपुरी स्थित सुंदर सैंड बीच पर शुरू होने जा रही है। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला श्रेणी में होगी। दोनों श्रेणियों में कुल आठ-आठ टीमों के बीच पांच दिनों तक चलने वाली रोमांचक मुकाबले का आयोजन होगा। जिसके बाद 31 जनवरी को फाइनल प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।

बीच हैंडबॉल पारंपरिक हैंडबॉल का एक रोमांचक रूप है, जिसमें खेल के नियम और संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पारंपरिक हैंडबॉल में सात खिलाड़ियों की टीम होती है, जबकि बीच हैंडबॉल में प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी होते हैं। इसके अलावा, बीच हैंडबॉल का खेल मैदान पारंपरिक खेल के मुकाबले छोटा होता है। बीच हैंडबॉल के खिलाड़ी बिना जूते पहने खेलते हैं, जो इस खेल को एक अलग चुनौती और आकर्षण प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में दो पूल में विभाजित किया गया है:

• पूल A (पुरुष): सर्विसेज, तेलंगाना, झारखंड, उत्तराखंड
• पूल B (पुरुष): राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, आंध्र प्रदेश
• पूल A (महिला): हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड
• पूल B (महिला): केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, पश्चिम बंगाल
लीग मैच 27 से 29 जनवरी तक खेले जाएंगे, और 30 जनवरी को सेमीफाइनल खेला जाएगा।

शिवपुरी में आयोजित यह बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता खेल भावना और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है, जो 38वें राष्ट्रीय खेल का एक यादगार आकर्षण बनेगी।

ये भी पढ़ें:   एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *