गर्भवती हैं तो उठाइए टेलर्ड योग का लाभ, एम्स के आयुष विभाग में उपलब्ध है योग की सुविधा, प्रसव प्रक्रिया में सहायक है यह पद्धति

ऋषिकेश : पेशेन्ट सेन्टर्ड एप्रोच के तहत गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एम्स के आयुष विभाग में टेलर्ड योग का संचालन किया जा रहा है। दैनिक स्तर पर संचालित होने वाले इस सत्र में योग प्रशिक्षक द्वारा गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवाए जाते हैं ताकि बच्चा जन्मते समय उनकी शारीरिक और मानसिक परेशानी कम हो सके।

बदलती जीवन शैली के चलते गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान सबसे बड़ी परेशानी बच्चे के सुरक्षित प्रसव को लेकर होती है।  ऐसे में प्रसव के समय बिना सर्जरी के सामान्य डिलीवरी करवाना प्रत्येक पति-पत्नी की पहली  प्राथमिकता होती है। इन सभी समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए गर्भवती महिलाओं का प्रसव आसान बनाने और उन्हें मानसिक तथा शारीरिक तौर से स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से एम्स के आयुष विभाग में एक विशेष योग सत्र का संचालन किया जा रहा है। दैनिक स्तर पर होने वाले इस योग सत्र में योग विमर्श द्वारा महिला की कांउसिलिंग करने के साथ ही बच्चे की डिलीवरी होने तक नियमित स्तर पर योग, प्राणायाम, त्राटक और ध्यान का महत्व बताया जाता है। इसके साथ ही विभाग के योग प्रशिक्षक गर्भवती महिलाओं को योगाभ्यास भी करवाते हैं।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

इस बारे में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की मेडिकल ऑफिसर डाॅ. स्वेता मिश्र ने जानकारी दी कि गर्भवती महिलाओं में प्रसव के लिए टेलर्ड योग लाभकारी सिद्ध हुआ है। यह सुविधा इन्टिग्रेटेड एप्रोच के तहत शुरू की गयी है ताकि डिलीवरी के दौरान गर्भवती को बच्चा जनने में शारीरिक और मानसिक कष्ट कम से कम हो। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण विकसित होता जाता है, वैसे-वैसे ही प्रत्येक त्रैमासिक स्तर पर महिला को दी जाने वाली सलाह में बदलाव कर दिया जाता है। डाॅ. स्वेता ने बताया कि टेलर्ड योग में अभ्यास के लिए गर्भवती को सप्ताह में 3 दिन आना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:   एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

आयुष विभाग के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर डाॅ. श्रीलोय मोहन्ती ने बताया कि  टेलर्ड योग में संबन्धित गर्भवती महिला को खान-पान की सलाह के साथ-साथ डिलीवरी के दौरान मनोबल बनाए रखने के तौर-तरीके भी बताए जा रहे हैं। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रत्येक गर्भवती महिला को टेलर्ड योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट के सुपरविजन में किया जाने वाला योगाभ्यास हमारे स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ-साथ जीवन को भी उत्साहित बनाता है। प्रो. मीनू ने  बताया कि अभी तक किए गए अनुसंधानों से प्रमाणिक हो चुका है कि टेलर्ड योग पद्धति प्रसव में विशेष लाभकारी है।

ये भी पढ़ें:   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *