वार्ड 98 में भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने पूर्व सैनिकों के साथ की जनसभा

आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को वार्ड 98 में प्रत्याशी प्रशांत खरोला के नेतृत्व में भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने बालावाला सैनिक कॉलोनी में पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवारों के साथ जनसभा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल कोठियाल ने सभी पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवारो का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सब लोग बहुत सौभाग्यशाली है हमें फौज में भारत माता की सेवा करने का मौका मिला है इस देश का प्रत्येक सैनिक दिन रात बॉर्डर पर अपनी सेवा देकर हम लोगों को देश में सुरक्षित माहौल देते हैं इस देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों को बलिदान कर इस देश की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाई है केंद्र में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को एक मजबूत सेना के रूप में विकसित किया है कई देश हमारा सैन्य बल देखकर चकित होते हैं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जब भी समय लगता है वह भारतीय सैनिकों के बीच में जाकर उनके साथ सुख दुख बांटने का भी काम करते हैं। मित्रों आज भारतीय जनता पार्टी में ही महानगर देहरादून नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी के रूप में सौरभ थपलियाल को चुना है हम सब जानते हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समय-समय पर हमारे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से लाभ देने का काम किया है मैं उम्मीद करता हूं कि मैं भी एक सैनिक रहा हूं कि आप सब लोग अपना पूर्ण आशीर्वाद सौरभ थपलियाल को देंगे और अधिक से अधिक मतों के साथ इनको विजई बनाएंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

सौरभ थपलियाल ने सभी पूर्व सैनिकों सैनिक परिवारों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहूंगा आप सभी लोगों को कि आप लोगों ने मुझे अपना कीमती वक्त दिया है मैं आप सबको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पिछले नगर निगम में कुछ नए वार्ड जुड़े हैं मैं इन वार्डो को सुविधा रहित आदर्श वार्डों के रूप में विकसित करने काम करूंगा साथ ही हमारी कॉलोनी में रोशनी के साथ सीसी कैमरा के माध्यम से सभी वार्डों को सुरक्षा की दृष्टि से विकसित करना मेरा मुख्य उद्देश्य है मैं लगातार एक सेवक के रूप में आने वाले समय में आपके बीच खड़ा रहूंगा। मेरी जब-जब महानगर देहरादून को जरूरत होगी मैं आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

कार्यक्रम में वार्ड 98 के प्रत्याशी प्रशांत रोल में सभी का धन्यवाद अभिनंदन किया और कहां की हमारे मेयर के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल जी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी में अनेक पदों पर पूर्ण निष्ठा के साथ काम किया है और अब नगर निगम के माध्यम से महानगर की सेवा करना चाहते हैं मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कर हमें आशीर्वाद प्रदान करें।

कार्यक्रम में सैकड़ो पूर्व सैनिक एवं परिवार के सदस्यों पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *