डीएम सविन बंसल का अभिनव प्रयास हो रहा है साकार, भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों ने थामा पुस्तक और कलम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल का अभिनव पहल, बच्चों की सपनों को साकार करने में जुटी है, साधुराम इंटर कॉलेज आधुनिक इनोसेंटिव केयर सेंटर में आए दिन यहां बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्वांगीण विकास हेतु उपकरण सामग्री आदि से विकसित हो रहे हैं। बच्चों की रुचि बड़ा रही हैं सर्वांगीण विकास की उड़ान। साधुराम इन्टर कालेज में बनाए गए आधुनिक इनोसेटिव केयर  शेल्टर में बच्चे खेल-खेल में आखर ज्ञान सीख रहें, अच्छी बात यह है कि अब बच्चे अन्य बच्चों की भांति खेल गतिविधि एवं चित्रकला के साथ ही पठन-पाठन में दिलचस्पी दिखाने लगे है।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

जिलाधिकारी सविन बंसल का अभिनव प्रयास अब रंग लाते दिख रहे। जहां डीएम ने सड़क पर घूमते बच्चों के लिए आधुनिक इनोसेटिव सेल्टर बनावाकर भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को पढाई एवं खेल गतिविधि से जोड़ने हेतु माइक्रो प्लान के तहत बच्चों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है तथा यह प्रयोग अब सफल भी होता दिख रहा है। बच्चें मनोरंजन एवं खेल गतिविधि के साथ ही पठन-पाठन के साथ ही विभिन्न स्कूली एक्टीविटी में रूचि लेने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *