केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड को विशेष सहायता योजना के तहत प्रदान की 50.97 करोड की वित्तीय सहायता, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को इस वर्ष के लिए पूंजीगत निवेश के अन्तर्गत विशेष सहायता योजना के तहत कुल 50.97 करोड की वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने के प्रति केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि से राज्य में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा यह धनराशि स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *