मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पौड़ी : आगामी 19 दिसंबर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  के सतपुली में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में कानून-सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जबकि  कार्यक्रम स्थल पर टेंट-बैरिकेडिंग सहित अन्य तमाम तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूरी करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विकास विभाग, शहरी विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *