जल, जंगल, जमीन हमारी पहली प्राथमिकता हो – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पनियाली हॉल कोटद्वार में पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद एवं वीसा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्राकृतिकविद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रशिक्षुओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। कोटद्वार में टूरिज्म और हॉप्सिटिलिटी स्किल को बढ़ावा देने के लिए ये पंच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जिसमें कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र के 40 विद्यार्थियों को नेचर गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रशिक्षण ले रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जंगलों और जंगली जानवरों को बचाए रखने की सीख दी। उन्होंने साथ ही यह भी बताया की इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थी न सिर्फ आजीविका मिलेगी बल्कि अपने क्षेत्र के बारे में सही जानकारी लोगों तक पहुंचा पाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निवेदन किया कि वह आने वाले टूरिस्ट को जंगल घुमाते वक्त स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें और जानवरों के साथ किस तरह का आचरण रखते है उसका भी ध्यान रखे। इस अवसर पर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग डॉ. पंडित राजेंद्र अण्थवाल, मनींद्र कौर एसडीओ लैंसडाउन, हरि सिंह पुंडीर अध्यक्ष सुखरों मण्डल, पंकज भाटिया, निरूबाला खंतवाल, पूनम खंतवाल, गजेंद्र धस्माना, सीमा शर्मा, रवि बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *