पीएमएवाई-यू के तहत धौलास में 240 घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

देहरादून: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देहरादून के धौलास क्षेत्र में निर्माणाधीन 240 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष तिवारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती और सुसज्जित आवास प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:   त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत बन रहे ये घर पीएम आवास योजना के मापदंडों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

तिवारी ने कहा, “सरकार का यह प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आवास की सुविधा मिले। धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस अवसर पर एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना प्रबंधक और निर्माण कार्य में लगे अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *