दोषपूर्ण, अपूर्ण और बिना नंबर प्लेट के वाहनो के विरुद्ध दून पुलिस का विशेष अभियान, 250 से अधिक वाहनों के किये चालान, 60 को किया सीज

देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 17/11/2024 को जनपद के नगर व देहात के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण अथवा अपूर्ण नंबर प्लेट के साथ वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में सघन चेकिंग करते हुए बिना नंबर, दोषपूर्ण तथा अपूर्ण नंबर प्लेट के साथ वाहन संचालित करने वाले 250 से अधिक वाहनों के चालान किए गए तथा 60 वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *