उत्तराखंड स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 40 प्राकृतिकविदों को किया प्रमाणित

देहरादून: उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर, देहरादून में आयोजित प्राकृतिकविद (नेचुरलिस्ट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ, जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए 40 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस प्रशिक्षण का आयोजन पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद (Tourism & Hospitality Skill Council – THSC) द्वारा किया गया था और इसे VISA द्वारा प्रायोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पर्यावरणीय पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को आवश्यक कौशल प्रदान करना था।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामनगर, कालाढूंगी, नैनीताल, कोटद्वार और लैंसडाउन जैसे क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें कॉर्बेट क्षेत्र की महिला जिप्सी चालक भी शामिल थीं। ये सभी प्रशिक्षु पिछले दस वर्षों से उत्तराखंड के जंगलों में गाइडिंग का कार्य कर रहे हैं और अब THSC के प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को और निखार चुके हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रशिक्षुओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

इस कार्यक्रम के सफल समापन के साथ, उत्तराखंड स्थापना दिवस पर 40 प्रशिक्षु अब पूर्णतः प्रशिक्षित और प्रमाणित प्राकृतिकविद बन गए हैं, जो सतत और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *