श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में आतिशबाज़ी का भ्रामक वीडियो वायरल करने वालो पर बीकेटीसी करेगी वैधानिक कार्यवाही

केदारनाथ धाम : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में आतिशबाजी का कोई पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। जबकि इस वर्ष दीपावली के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में मात्र दिए जलाए गए। शरारतपूर्ण तरीके से भ्रामक जानकारी प्रसारित कर केदारनाथ धाम और मंदिर प्रशासन की छवि धूमिल की जा रही। इस संबंध में मंदिर समिति कानूनी कार्रवाई के संबंध में विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें:   गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *