फिक्की, फ्लो, उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय फ्लो बाजार का धूमधाम से समापन

देहरादून: फिक्की, फ्लो, उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय फ्लो बाजार का आज रंगा रंग कार्यक्रमों के साथ धूम धाम से समापन हुआ। आज के समापन कार्यक्रम में सुश्री पी. रेनुका देवी, डीआईजी (कानून और व्यवस्था), उत्तराखंड पुलिस ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कल से शुरू हुए इस दो दिवसीय फ्लो बाजार में उत्तराखंड की महिला उद्यमियों ने अपने विभिन्न स्टाल लगाए और लोगो ने इन दो दिन में जम के खरीदारी भी की। इस दौरान कई त्योहारों से संबंधित गतिविधियों आयोजित की गयी, जिनमें बच्चों के लिए एक कला प्रतियोगिता, देहरादून के स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा लाइव परफॉर्मेंस और फ़ूड कोर्ट आगंतुकों ने को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी आनंद लिया।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इस अवसर पर फिक्की ,फ्लो, उत्तराखंड की चेयरपर्सन, डॉ. चारु चौहान ने कहा ” फ्लो, बाज़ार एक ऐसा आयोजन है, जो जीवनशैली और फैशन ब्रांड्स को एक असाधारण मंच प्रदान करता है, जिनमें से कई ब्रांड महिला उद्यमियों द्वारा संचालित हैं। इसके साथ ही स्थानीय व्यवसायी भी प्रमुख रूप से भाग लेते हैं, जो उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले हस्तशिल्प और अनूठी वस्तुओं को प्रस्तुत करते हैं। मुझे ख़ुशी है कि आप सभी लोगो इन फ्लो बाजार को सफल बनाया और हर साल हमारी संस्था इसको और भी भव्य रूप से आयोजित करवाती रहेगी। “

ये भी पढ़ें:   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

फ्लो बाजार में शाम को लाइव संगीत का भी आयोजन किया गया जिसमे सिंगर शिवानी भगवत और देहरादून के लाइव बैंड ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शको का मनोरंजन किया। फ्लो बाजार के के पहले दिन मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने भी शिरकत की तथा यहाँ आये लोगो उनके साथ सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *