शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए ये निर्देश..

हरिद्वार : शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल द्वारा भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मंगलवार को डॉ अग्रवाल नगर निगम हरिद्वार पहुंचे। यहां स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत पर्यावरण मित्रों के लिए लगाए जा रहे स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने नगर निगम परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वर्ष से आवेदन के बाद भी प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत मिली। जिस पर डॉ अग्रवाल ने ऐसे लोगों के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

इसके बाद डॉ अग्रवाल ने निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रथम तल में लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु ऑफिस बनेंगे। द्वितीय तल पर मेयर तथा अन्य कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा तृतीय तल पर अकाउंट और अन्य विभागों के अधिकारी बैठेंगे। इस अवसर पर नगर आयुक्त वरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, अधीक्षण अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, अंकित जोशी, श्याम सुंदर, इंजीनियर दिनेश कांडपाल, जगदीश प्यारेलाल, सुपरवाइजर अंकुश भारती सहित पूर्व मेयर मनोज गर्ग, ओमकार जैन आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   किसानों की हितैषी केवल कांग्रेस सरकार रही हैं – राजीव महर्षि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *