डीएम ने शराब की दुकानों में की छापेमारी, खुद खरीददार बनकर ली शराब की बोतल, ओवर रेटिंग पर कटे चालान

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों अपर जिलाधिकारी उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी। जिलाधिकारी ने ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर खुद की छापेमारी ओवर रेटिंग सहित पाई गई अनियमिताएं। स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी। लंबे समय से मिल रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत। जिलाधिकारी ने स्वयं खरीददार बनकर लाइन में लगकर खरीदी शराब की बोतल। सेल्स मैन ने डीएम को 660 की बोतल, 680 रुपए में दी।

ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके पर 50000, चूना भट्टा स्थित दुकान पर 75000, सर्वे चौक पर 75000 तथा जाखन स्थित शराब की दुकान पर 50000, चालान की कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें:   देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *