नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन का दिखने लगा असर, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने वाले पर लगाया 01 लाख का अर्थदण्ड

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की सफाई व्यवस्थाओं की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। कूड़ा सम्बन्धी शिकायतों पर नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन का असर दिखा। नगर निगम देहरादून द्वारा राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर की सफाई के लिए अनुबंधित उड़ा संस्था के ठेकेदार अमीर कुरैशी पुत्र बशीर कुरैशी के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 01 लाख का अर्थदण्ड लगाया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जाए तथा ऐसा करते हुए पाए जाने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाए। बताया गया कि कूड़ा बीनने वालों द्वारा बेकार कूड़ा सार्वजनिक स्थल पर डाल दिया जाता है, जिससे किन्ही-2 स्थलों पर कूड़े के ढेर लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें:   एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

पुरानी तहसील में कूड़ा जमा होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को उक्त स्थल पर कूड़ा हटाने तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए, जिस पर नगर निगम की टीम द्वारा मुख्य नगर आयुक्त की मौजूदगी में सफाई करवाई गई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप नगर आयुक्त ने आज सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, आदि का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम से अनुबन्धित कम्पनी इकोनवेस्ट मैनजेमेंट सिस्टम, वाटरग्रेस, सनलाईट कम्पनी के कूड़ा उठान रूट, वाहन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन निर्धारित संख्या से कम पाए गए कुछ वाहन खराब पाए गए, जिस पर सम्बन्धित कम्पनियों को नोटिस दिए।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *