बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अनुसूया प्रसाद भट्ट के घर जाकर शोक-संवेदना जताई

गोपेश्वर/ जोशीमठ: 31 अगस्त श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष दिवंगत अनुसूइया प्रसाद भट्ट के गोपेश्वर गांव स्थित घर पहुंच कर शोक-संवेदना व्यक्त की।

उनके पारिवारिकजनों से मिले तथा उन्हें ढाढस बंधाया।इस दौरान मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पवार भी उपस्थित थे।

इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय जोशीमठ को रवाना हुए जोशीमठ पहुंचकर भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष डिमरी के आवास पर पहुंचे तथा भाजपा नेता की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पहले आज प्रात: बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *