ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मनरेगा कार्मिकों के नियमितीकरण को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित

देहरादून: सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के मनरेगा कार्मिको को अन्य राज्य की तर्ज पर समायोजन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

गौरतलब है कि विगत 16 वर्षों से मनरेगा कर्मचारी पंचायत, विकास खण्ड व जिला स्तर पर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। इस बाबत कार्मिको द्वारा विभागीय मंत्री को ज्ञापन देकर राजस्थान एवं अन्य राज्यो में मनरेगा कर्मचारियों को स्थाई नौकरी में समायोजित किये जाने के सम्बंध में नियमावली और शासनादेश का परीक्षण कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें:   साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

इस दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास संविन बंसल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *