DM सोनिका ने सौंग नदी पर अवस्थित पुल का सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव का चैनलाईजेशन कार्यो का किया निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने सौंग नदी पर अवस्थित पुल का सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव हेतु चैनलाईजेशन कार्यो का अवलोकन किया। वर्षा के दृष्टिगत नदी में बढ रहे बहाव तथा चैनलाईजेशन कार्यों को लेकर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि नदी के बहाव पर निगरानी बनाए रखेंगे तथा किये गए

सुरक्षात्मक कार्य एवं चैनलाईजेशन कार्यों का निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तटीय क्षेत्र से पानी की रोकथाम हेतु पुख्ता इंतजाम करेंगे। उन्होंने पुल के आगे की ओर तट्ीय क्षेत्रों में आपदा प्रबन्धन के तहत् किये जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित

ये भी पढ़ें:   अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अुनरूप कार्य किये जाए। उन्होंने रेखीय विभागों केे अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने उपलब्ध संसाधनो सहित सक्रिय रहने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *