मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना प्रदेश में हुए शुरू, 14 लाख परिवारों को मिलेगा हर माह लाभ, पढ़िए क्या है पूरी योजना..

देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश के 14 लाख बीपीएल और अंतोदय परिवार के लोगों को लेकर एक और योजना प्रदेश में शुरू कर दी है,जिसके तहत 14 लाख परिवारों को हर माह 8 रुपये की सस्ती दर पर 1 किलो पोषण युक्त आयोडीन नमक उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के तहत आयोडीन युक्त नमक धामी सरकार उपलब्ध कराएगी खाद्य विभाग के द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से यह पोषण युक्त नमक उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना के शुभारंभ के अवसर पर योजना का लाभ जिन परिवारों तक पहुंचेगा उन सभी परिवारों को शुभकामनाएं भी दिए साथ ही कहां है सरकार का लक्ष्य गरीब परिवारों के उत्थान को लेकर है और इसी के दृष्टिगत यह योजना शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें:   अनुपूरक बजट से सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह होगी मजबूत : धामी

 उत्तराखंड की खाद्य मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरीके से गरीब परिवारों के लिए मुक्त राशन योजना शुरू की है,इसी तरीके से पोषण युक्त नकम योजना का भी शुभारंभ किया गया है,पोषण युक्त नमक केवल गरीब परिवारों के खाने का स्वाद नहीं बढ़ाएगा बल्कि पोषण भी स्वाद के साथ उपलब्ध अब होगा,पहले धामी सरकार के द्वारा निशुल्क तीन गैस सिलेंडर साल में दिए जाने की योजना को शुरू किया गया था, और अब मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना का भी शुभारंभ किया गया है। वहीं जिन लोगों को योजना के शुभारंभ की अवसर पर नमक वितरित किया गया है वह सरकार का आभार व्यक्त करते हुए योजना की सरहाना भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *